छत्तीसगढ़

प्रेमी ने प्रेमिका महिला नगर सैनिक के घर में घुसकर किया ब्लेड से हमला..प्रेमिका समेत 3 लोग हुए घायल..

कांकेर

महिला नगर सैनिक को उसके प्रेमी ने बीती रात घर घुस कर ब्लेड मार दिया। उसकी छोटी बहन व पड़ोसी युवक पर भी ब्लेड से हमला कर दिया। पुलिस ने हमलावर युवक को गिरफ्तार कर हत्या के अपराध दर्ज किया है। वही घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। सुभाष वार्ड कांकेर में रहने वाली तीस वर्षीय चन्द्रिका पोया नगर सैनिक के पद पर कांकेर में पदस्थ है। उनके पति की मौत हो चुकी है। नगर सैनिक ने पुलिस को की गई शिकायत में बताया है कि मैं अपने घर मे अपने दो छोटे बच्चो व छोटी बहन चंद्रवती नेताम के साथ रहती हूं। चन्द्रिका के अनुसार करीबन पांच छह माह से सिसिरदा चारामा निवासी युवक लोकेश साहू से उनकी दोस्ती व बातचीत होती थी। लोकेश साहू उनके मोबाइल पर बार बार फोन कर रहा था नगर सैनिक ने फोन नही उठाया। तब लोकेश साहू रात पौने ग्यारह बजे शराब के नशे में उनके घर पहुँचा। उस समय उनके घर का दरवाजा बंद था।

लोकेश ने दरवाजे को लात मारा जिससे दरवाजा खुल गया। लोकेश ने अंदर घुस कर महिला नगर सैनिक चन्द्रिका पाया गाली गलौच करते हुए बोला कि मैं तुमको प्यार करता हूं, मेरा फोन क्यो नही उठा रही,कहते हुए मारपीट किया और तेज धारदार ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे महिला नगर सैनिक के बाएं हाथ की उंगली व सर में चोट लगी। बीच बचाव करने आई छोटी बहन चंद्रवती तथा पड़ोसी युवक राकेश यादव पर भी ब्लेड से हमला किया। जिससे चंद्रवती के बाएं गाल में चोट आई। तथा राकेश के गला व सीना में गम्भीर चोट आई। राकेश का इलाज डी अस्पताल में चल रहा है। आस पास के लोगो के आने पर आरोपी भाग निकला जिसे कांकेर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Back to top button