छत्तीसगढ़

मोबाइल दुकान से 50-60 लाख के मोबाइल और लैपटॉप पार, CCTV का DVR भी ले उड़े चोर..

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बस स्टैंड के पास स्थित जानू मोबाइल दुकान से करीब 50 से 60 लाख रुपये कीमत के महंगे मोबाइल फोन और लैपटॉप चोरी कर लिए गए। चोर ग्राइंडर मशीन से छत का लोहे का दरवाजा काटकर दुकान में दाखिल हुए और वारदात के बाद CCTV का DVR भी अपने साथ ले गए।

जानकारी के मुताबिक, दुकान संचालक जानू कुशवाहा ने धनतेरस और दिवाली के लिए बड़ी मात्रा में मोबाइल और लैपटॉप का स्टॉक मंगाया था। बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात चोरों ने इसी स्टॉक को निशाना बनाया। गुरुवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक को अंदर मोबाइल के खाली डिब्बे बिखरे मिले और महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब थे।

घटना की सूचना मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस बाहरी पेशेवर गिरोह की संलिप्तता समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल आरोपियों और चोरी गए सामान का पता लगाने का प्रयास जारी है।

Leave a Reply

2

Back to top button