दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने 16 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल में कई थानों के प्रभारियों की जिम्मेदारी बदली गई है।
जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक निर्मल वर्मा को बचेली थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, विजय चौधरी को भांसी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बचेली के तत्कालीन थाना प्रभारी अर्जुन पटेल को सीसीटीएनएस का प्रभार दिया गया है।
इसके अलावा जिले में पदस्थ कई उपनिरीक्षकों को भी अलग-अलग थानों और इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस विभाग द्वारा जारी इस आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना के अनुसार कार्यभार संभालना होगा।
यहां देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट
दंतेवाड़ा पुलिस विभाग में कुल 16 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। किस अधिकारी को कहां भेजा गया है, इसकी पूरी जानकारी जारी आदेश में देख सकते हैं।



