छत्तीसगढ़

धमतरी में तेंदुए का आतंक! घर में घुसकर तीन लोगों पर किया हमला, दो की हालत गंभीर..

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। कारीपानी गांव में एक तेंदुआ घर में घुस गया और तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया है।

घर में घुसकर किया हमला

जानकारी के मुताबिक, कारीपानी गांव में एक महिला घर के बाहर बर्तन धो रही थी। इसी दौरान अचानक जंगल की ओर से तेंदुआ वहां पहुंच गया और घर में घुसकर तीन लोगों पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से गांव में अफरा-तफरी मच गई।

तीन लोग घायल, दो की हालत गंभीर

तेंदुए के हमले में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेजा गया है।

बहीगांव में भी दिखाई दिया तेंदुआ

घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में भी डर का माहौल है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह तेंदुआ बहीगांव में भी दिखाई दिया। लगातार तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीण चिंतित हैं और लोगों में किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है।

फिलहाल ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों को जंगल और आसपास के इलाकों में सतर्क रहने की जरूरत है।

Leave a Reply

Back to top button