छत्तीसगढ़

CG Accident News: गंगरेल से लौट रही पिकअप पलटी, 25 से ज्यादा लोग घायल..

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गंगरेल से दर्शन कर लौट रहे लोगों से भरी एक पिकअप वाहन भटगांव रोड के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय वाहन में 40 से अधिक लोगों के सवार होने की जानकारी सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में महिला, पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। गंगरेल से लौटते समय भटगांव रोड के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में कई यात्रियों को चोटें आईं, जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

इस हादसे में बच्चों के घायल होने की भी जानकारी मिली है। फिलहाल दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे के कारणों और घायलों की स्थिति को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है।

Leave a Reply

Back to top button