छत्तीसगढ़

राजनांदगांव पुलिस में बड़ा फेरबदल, 6 निरीक्षक और 2 SI के तबादले..

राजनांदगांव। जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार 6 निरीक्षकों और 2 उप निरीक्षकों सहित कुल 8 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें कई अधिकारियों को अलग-अलग थानों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी सूची के अनुसार निरीक्षक रामेश्वर देशमुख को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से थाना प्रभारी डोंगरगढ़ बनाया गया है। वहीं निरीक्षक हरीनाथ रावत को थाना प्रभारी बोरतलाव से छुरिया भेजा गया है।

निरीक्षक अनुराग सोनवानी का छुरिया से तबादला कर उन्हें थाना प्रभारी बोरतलाव की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक सुरेश कुमार जांगड़े को रक्षित केंद्र से लालबाग थाना भेजा गया है।

इसके अलावा निरीक्षक गोपेंद्र पटेल को रक्षित केंद्र राजनांदगांव से थाना प्रभारी बागनदी बनाया गया है। निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव को रक्षित केंद्र से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

दो उप निरीक्षकों का भी तबादला

तबादला सूची में दो उप निरीक्षकों के नाम भी शामिल हैं। उप निरीक्षक सतउराम नेताम को प्रभारी चौकी जोब से घुमका भेजा गया है। वहीं उप निरीक्षक रोहित खूंटे को रक्षित केंद्र राजनांदगांव से प्रभारी चौकी जोब की जिम्मेदारी दी गई है।

इस तबादले के साथ जिले के विभिन्न थानों और पुलिस कार्यालय में अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।

Leave a Reply

Back to top button