रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला किया है। जारी आदेश के अनुसार कई जिलों में पदस्थ अपर कलेक्टरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस तबादला सूची में अलग-अलग जिलों में पदस्थ अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। प्रशासनिक कामकाज को लेकर किए गए इस फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालना होगा।
तबादले के संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। अधिकारियों की पूरी सूची और उनकी नई पदस्थापना की जानकारी आदेश में दी गई है।
पूरी ट्रांसफर लिस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। https://www.pdffiller.com/s/63p_DAjw



