छत्तीसगढ़

आकाशीय बिजली का कहर: पेड़ के नीचे खड़े दो युवकों पर गिरी बिजली, एक की मौत, दूसरा गंभीर..

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में मानसून के फिर सक्रिय होने के बीच दुर्ग जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ। बोरी थाना क्षेत्र की लिटिया चौकी अंतर्गत ग्राम मोहंदी के पास बिजली गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। बारिश से बचने के लिए सड़क से गुजर रहे दोनों युवक एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिरी और दोनों इसकी चपेट में आ गए।

हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना मिलते ही
लिटिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक को उपचार के लिए दुर्ग अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान लोगों से पेड़ के नीचे खड़े न होने और सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Back to top button