जांजगीर-चांपा। पंतोरा चौकी क्षेत्र के देवरी चिचोली गांव में शुक्रवार को हसदेव नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों युवक बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र से पिकनिक मनाने के लिए देवरी पहुंचे थे।
जानकारी के अनुसार, युवक हसदेव नदी में तैर रहे थे। इसी दौरान नदी के बीच बने भंवर में फंस गए और गहरे पानी में डूब गए। हादसे की सूचना देवरी के कोटवार ने पंतोरा पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने नगर सेना की बचाव टीम को मौके के लिए रवाना किया। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस और बचाव दल की कार्रवाई जारी है।



