छत्तीसगढ़

CISF कैंप में हादसा: सर्विस राइफल की सफाई के दौरान जवान की मौत..

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बचेली स्थित CISF कैंप में सर्विस राइफल की सफाई के दौरान अचानक गोली चलने से 50 वर्षीय CISF प्रधान आरक्षक दत्तात्रेय की मौत हो गई। घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, प्रधान आरक्षक दत्तात्रेय अपनी AK-47 राइफल की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक राइफल से दो राउंड फायर हो गए और गोलियां लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी जवान उन्हें तत्काल बचेली स्थित अपोलो अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक जवान मूल रूप से महाराष्ट्र के अहिल्यानगर के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजन बचेली पहुंच गए। शव को कानूनी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक FSL जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि राइफल से गोली किन परिस्थितियों में चली।

Leave a Reply

Back to top button