कोरबा। जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 5 लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा कुसमुंडा थाना क्षेत्र के खोडरी मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया।
मृतकों की पहचान फूल सिंह (58), नरसिंह सिंह (24) और यशवंत सिंह के रूप में हुई है। यशवंत की गंभीर हालत में इलाज के दौरान मौत हुई।
वहीं, दूसरा हादसा सर्वमंगला-कनवेरी मार्ग के जोड़ा पुल के पास हुआ। यहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में देवी प्रसाद निषाद और कोमल की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का मेडिकल अस्पताल में इलाज जारी है।
पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। लगातार हुए हादसों से इलाके में शोक



