सूरजपुर। जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने 12 प्रधान आरक्षक और 6 आरक्षकों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। सभी पुलिसकर्मी अब तक रक्षित केंद्र में पदस्थ थे।
जारी आदेश के अनुसार, प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए इन पुलिसकर्मियों को जिले के विभिन्न थानों में अस्थायी रूप से नई पदस्थापना दी गई है। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर नई पदस्थापना स्थल के लिए रवाना किया जाए।
साथ ही, आमद और रवानगी की जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।



