छत्तीसगढ़

CG News: मंच पर गाना गाते-गाते प्रोफेसर की तबीयत बिगड़ी, हार्ट अटैक से मौत..

बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर की अचानक तबीयत बिगड़ गई।

छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार सिंह कार्यक्रम में गाना गा रहे थे। पांच गाने गाने के बाद छठे गीत के दौरान उन्हें बेचैनी महसूस हुई और उन्होंने गाना बीच में ही रोक दिया।

इसके बाद वे बाथरूम चले गए, जहां कुछ देर बाद बेहोश मिले। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रोफेसर की मौत हार्ट अटैक से हुई है। उनके निधन से विश्वविद्यालय में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Back to top button