छत्तीसगढ़

अलग जाति के प्यार का विरोध पड़ा भारी, रेप केस के बाद जेल में हुई शादी..

जगदलपुर। यहां 376 के मामले में जेल में बंद युवक ने उसी युवती से शादी की, जिसके परिजनों की शिकायत पर वह जेल पहुंचा था।

मामला राजूर गांव का है, जहां सुरेश सेठिया और मनमती कश्यप एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों अलग-अलग जातियों से होने के कारण युवती के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। इसी दौरान युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

लेकिन कहानी में बड़ा मोड़ तब आया, जब युवती खुद कोर्ट पहुंची और बताया कि दोनों अपनी मर्जी से एक-दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं।

युवती की बात सुनने के बाद कोर्ट ने पुलिस और जेल प्रशासन को दोनों की शादी कराने के निर्देश दिए। इसके बाद जगदलपुर केंद्रीय जेल परिसर में शादी की तैयारियां की गईं।

जेल में मंडप सजा और दोनों ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे को जीवनसाथी बना लिया। जिस युवक को कभी युवती के परिजनों ने आरोपी बनाकर जेल भेजवाया था, अब वही उनके परिवार का दामाद बन गया है।

Leave a Reply

Back to top button