जांजगीर-चांपा। चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में बुधवार देर रात बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। आईएफडी के 15 टन ओल्ड शेड में फर्नेस क्रमांक D-1 के पंचर होने से काम कर रहे तीन ठेका मजदूर झुलस गए।
हादसे में गेंद राम पटेल, नर्मदा प्रसाद पटेल और पंचराम यादव घायल हुए हैं। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भिलाई के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल, सेक्टर-9 रेफर किया गया है।
घटना की सूचना चांपा पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



