छत्तीसगढ़

CG Breaking: रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 3 थाना प्रभारियों का तबादला..

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा जारी आदेश के अनुसार निरीक्षकों (TI) के तबादले कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार सतीश सिंह गहरवार को थाना प्रभारी कोतवाली के पद पर बनाए रखते हुए एसीसीयू (ACCU) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

वहीं राजेश कुमार सिंह को यातायात शाखा से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी आजाद चौक बनाया गया है।

इसके अलावा पारस राम पटेल को यातायात से थाना प्रभारी सरस्वती नगर तथा नरेंद्र कुमार साहू को यातायात से थाना प्रभारी गुढ़ियारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस कमिश्नर कार्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

Leave a Reply

Back to top button