छत्तीसगढ़

CG दुर्ग में इबोला वायरस को लेकर कलेक्टर अलर्ट,..विदेश से आए 3 संदिग्धों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर..

दुर्ग। दुनिया के सबसे खतरनाक वायरसों में शुमार इबोला वायरस को लेकर दुर्ग जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। कांगो, इथोपिया और युगांडा से आए तीन संदिग्ध व्यक्तियों के जिले में पहुंचने की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।

दुर्ग कलेक्टर Abhijeet Singh ने तीनों संदिग्धों के जिले में पहुंचने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों से प्राप्त इनपुट के आधार पर सभी आवश्यक निगरानी और सुरक्षा उपाय तत्काल शुरू कर दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की टीम संदिग्धों की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। साथ ही संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाने और आवश्यक जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध लक्षण की जानकारी तुरंत स्वास्थ्य विभाग को देने की अपील की है।

फिलहाल किसी भी व्यक्ति में इबोला संक्रमण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर जिले में निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं।

Leave a Reply

Back to top button