छत्तीसगढ़

घर में बदबू आने पर खुला मामला, महिला की मौत से सनसनी…

​रायपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम माणिकचौरी में एक घर के बंद कमरे से महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है, जबकि उसी कमरे में दूसरी महिला अचेत अवस्था में मिली जिसे गंभीर हालत में तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को बाहर निकालकर जांच शुरू की।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि शव करीब 2 से 3 दिन पुराना हो सकता है, जिससे इलाके में तेज बदबू फैलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अचेत मिली महिला का इलाज जारी है।

शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी और लू के कारण दोनों महिलाओं की तबीयत बिगड़ी हो सकती है, लेकिन पुलिस किसी भी संभावना को खारिज नहीं कर रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Back to top button