छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के दाम में लगी आग, वाहन चलाना हुआ महंगा, आम आदमी की जेब पर वार..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम जनता की परेशानी बढ़ गई है। राज्य के कई जिलों में पेट्रोल की कीमत ₹109 प्रति लीटर के पार पहुंच गई है, जबकि राजधानी रायपुर में पेट्रोल ₹107.96 से ₹108 प्रति लीटर तक बिक रहा है।

वहीं डीजल की कीमत भी लोगों को झटका दे रही है। रायपुर और आसपास के इलाकों में डीजल ₹97.50 से ₹102.59 प्रति लीटर तक पहुंच गया है। बीते सिर्फ एक पखवाड़े में पेट्रोल के दाम में करीब ₹7.5 से ₹8 प्रति लीटर और डीजल में ₹4.5 से ₹5 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर अब आम लोगों की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है। परिवहन खर्च बढ़ने से रोजमर्रा की जरूरतों की चीजें भी महंगी होने की आशंका जताई जा रही है।

छत्तीसगढ़ में पिछले 10 दिनों में पेट्रोल के दाम

छत्तीसगढ़ में आज पेट्रोल की कीमत 108.28 रुपये प्रति लीटर है. पिछले 10 दिन में छत्तीसगढ़ में पेट्रोल की कीमतें 104.68 रुपये प्रति लीटर से 108.66 रुपये प्रति लीटर हुई हैं. अगर हम आज की कीमत की तुलना पिछले 10 दिन की कीमत से करें तो पेट्रोल की कीमतें 3.98 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी हैं.

CHHATTISGARH PETROL PRICE PER/ L CHANGES
May 28, 2026 ₹108.51
0.07
May 27, 2026 ₹108.58
0.08
May 26, 2026 ₹108.66
0.15
May 25, 2026 ₹108.51
2.92
May 24, 2026 ₹105.59
0.02
May 23, 2026 ₹105.57
0.59
May 22, 2026 ₹104.98
0.07
May 21, 2026 ₹104.91
0.12
May 20, 2026 ₹104.79
0.11
May 19, 2026 ₹104.68
0.90

Leave a Reply

Back to top button