छत्तीसगढ़

15 साल के बच्चे को कुचलकर भागा टैंकर चालक, पुलिस ने दबोचा..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 15 साल के मासूम को कुचलकर फरार होने वाले टैंकर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना विधानसभा थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया था, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

जानकारी के मुताबिक, 26 मई को सड्डू स्कूल के पास तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने एलआईजी सेक्टर-01, सड्डू निवासी 15 वर्षीय नाबालिग को कुचल दिया था। हादसे में मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपी चालक टैंकर लेकर फरार हो गया था।

आरोप है कि पकड़े जाने के डर से आरोपी ने टैंकर की नंबर प्लेट पर पेंट पोत दिया ताकि वाहन की पहचान न हो सके। हालांकि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस घटना के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Back to top button