जांजगीर-चांपा। जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले के एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और एएसआई समेत 11 पुलिस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है।
जारी आदेश के मुताबिक कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव को शिवरीनारायण से बिर्रा थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि जय कुमार साहू को बिर्रा से यातायात शाखा भेजा गया है।
इसके अलावा कई उप निरीक्षकों और सहायक उप निरीक्षकों के भी तबादले किए गए हैं। नई सूची जारी होने के बाद पुलिस विभाग में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।



