रायपुर/राजधानी रायपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक दिनदहाड़े मोबाइल लूट लिया गया। घटना ऐसे समय हुई, जब प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा राजधानी में कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठकें कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 8:15 बजे धरमलाल कौशिक मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान एक बाइक सवार बदमाश उनके पास पहुंचा और उनके हाथ में रखा मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गया। घटना के समय कौशिक अकेले थे। अचानक हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।घटना के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। राजधानी में लगातार बढ़ रही लूट और छीना-झपटी की घटनाओं को लेकर अब कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।



