छत्तीसगढ़

दल्ली राजहरा में BSP के सिवरेज लाइन में पाइप बिछाने के दौरान चार मजदूर दबे..3 लोगों की मौत,एसपी,डीएसपी मौके पर, तनाव का माहौल..

दल्ली राजहरा/छत्तीसगढ़ के दल्ली राजहरा में मिट्टी के मलबे मे चार मजदूरों के दबने का मामला सामने आया है।बीएसपी के सिवरेज लाइन में पाइप बिछाने के दौरान दुर्घटना हो गई।

घटना में 3 लोगों के मौत की खबर है। बीएसपी की सीवरेज पाइपलाइन विस्तार परियोजना के तहत कार्य चल रहा था। इसी दौरान जेसीबी और चेन माउंट मशीन की मदद से खुदाई की जा रही थी। अचानक मिट्टी धंसने से वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई।  बालोद जिले के एसपी योगेश पटेल , डीएसपी मौके पर पहुच गए है ।

Leave a Reply

Back to top button