छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पत्नी के जाने का गम नहीं सह पाया पति, घर के सामने फांसी लगाई..

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक पति अपनी पत्नी के जाने का दुख सहन नहीं कर पाया और आत्महत्या कर ली। घटना अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के चौरेल गांव की बताई जा रही है।

मृतक की पहचान 42 वर्षीय परमानंद यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई थी, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से पत्नी को मनाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जब वह नहीं मानी तो उसने उसके गांव पहुंचकर उसके घर के सामने ही फांसी लगा ली।

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Back to top button