छत्तीसगढ़

खारुन नदी पुलिया मरम्मत कार्य पूर्ण, कुम्हारी टोल प्लाजा के आगे दोनों पुल यातायात के लिए खुले..

दुर्ग। जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में कुम्हारी टोल प्लाजा के आगे खारुन नदी पर स्थित पुलिया का मरम्मत कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया है। 17 अप्रैल 2026 को मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद दोनों पुलों को आम नागरिकों और सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन हेतु सुरक्षित रूप से खोल दिया गया।

मरम्मत कार्य के दौरान इस मार्ग पर यातायात आंशिक रूप से प्रभावित रहा, जिसे सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा वैकल्पिक मार्ग और आवश्यक दिशा-निर्देश लागू किए गए थे। नागरिकों ने भी इस दौरान पुलिस और प्रशासन का पूरा सहयोग किया, जिससे कार्य समय पर पूरा हो सका।

पुल खुलने के बाद अब यातायात व्यवस्था सामान्य हो गई है और लोगों को आवागमन में राहत मिली है। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए सभी से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Back to top button