छत्तीसगढ़

बलौदा-अकलतरा मार्ग पर कार-बोलेरो में भिड़ंत, हादसे में पिता-पुत्र की मौत, 2 गंभीर..

जांजगीर-चांपा। कार-बोलेरो की आपस में भिडंत के बाद पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जांजगीर जिला के बलौदा-अकलतरा मार्ग की है।

ग्राम अमोरा अकलतरा निवासी रूपेश निर्मलकर अपनी पत्नी भगवती निर्मलकर, पुत्र राहुल निर्मलकर और भांजे शरद निर्मलकर के साथ ग्राम डोंगरी में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देर शाम सभी कार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बलौदा थाना क्षेत्र से महज करीब 2 किलोमीटर दूर उनकी कार को सामने से आ रहे तेज रफ्तार बोलेरो के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग कार के अंदर ही बुरी तरह फंस गए।

हादसा इतना जोरदार था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, टक्कर के बाद कार के अंदर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम पहुंची और लोगों की मदद से कार के अंदर फंसे लोगों को निकाला गया।

Leave a Reply

Back to top button