छत्तीसगढ़

रतनपुर थाना के पेंडरवा में अवैध संबंध का संदेह.. घर घुसकर बुजुर्ग महिला की तलवार से हत्या,6 लोगों पर जानलेवा हमला..

बिलासपुर। पेंडरवा में एक व्यक्ति ने दो बेटो के साथ तलवार से तलाकशुदा पत्नी के पड़ोसी के घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की तलवार से गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं घर में उपस्थित 6 लोगों पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। घायलों को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है।

सुरेश श्रीवास अपनी पत्नी पर पड़ोसी शेख सलीम से अवैध संबंध होने का संदेह करता था, उसने पत्नी को तलाक दे दिया था। उसी बात को लेकर सुरेश श्रीवास शेख सलीम से रंजिश रख रहा था। 1 अप्रैल की शाम 5.30 बजे सुरेश श्रीवास अपने बेटे सुमित श्रीवास, नैतिक श्रीवास के साथ शेख सलीम व चांद खान को जान से मारने की योजना बनाकर तलवार, साइकिल के चेन स्पाकेट से लैस होकर गाली गलौज करते हुए उसके घर में घुस गए। शेख सलीम व चांद खान के नहीं मिलने पर तीनों ने आंगन में पलंग में बैठी उसकी मां मुराद बी 75 साल की तलवार से पलंग में बैठी उसकी मां मुराद बी 75 साल की तलवार से गला रेतकर जघन्य हत्या कर दी। उसके बाद घर में उपस्थित 6 लोगों पर हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। घायलों को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Back to top button