छत्तीसगढ़

PM मोदी ने CM विष्णुदेव साय को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं..

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ में विकास के लिए सीएम विष्णुदेव साय के प्रयासों की भी सराहना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। छत्तीसगढ़ की प्रगति को गति देने के उनके प्रयास सराहनीय हैं और लोगों के जीवन पर परिवर्तनकारी प्रभाव पड़ रहा है। उनकी लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करता हूं।”

सीएम विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए जवाब दिया, “आपके नेतृत्व और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र ने ही छत्तीसगढ़ की डबल इंजन सरकार को जनकल्याण की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि आपके मार्गदर्शन में ‘विकसित भारत @2047’ के महायज्ञ में छत्तीसगढ़ अपनी पूरी ऊर्जा और निष्ठा के साथ समर्पित रहेगा।”

Leave a Reply

Back to top button