छत्तीसगढ़

CG- रायपुर पुलिस की बड़ी कारवाई: कई राज्यों में करोड़ों की चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार..

रायपुर। रायपुर में 3 दुकानों से करीब 7 लाख कैश उड़ाने वाले शातिर चोर को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान लोकेश श्रीवास उर्फ गोलू के रूप में हुई है, जिसका आपराधिक इतिहास किसी फिल्मी किरदार से कम नहीं।

प्रार्थी शिव कुमार वर्मा ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी लब-डब नामक कपड़े की दुकान, माता गैराज के पास पंडरी, सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित है। दिनांक 31.01.2026-01.02.2026 की दरम्यानी रात अज्ञात आरोपी द्वारा दुकान का छप्पर तोड़कर प्रवेश किया गया और गल्ले से लगभग 2,75,000/- रूपये नगदी रकम चोरी कर ली गई। इसी दौरान पास की नोवा फर्नीचर दुकान से लगभग 1,40,000/- रूपये तथा डिजाइनर सेनिटेशन एवं हार्डवेयर दुकान से लगभग 2,85,000/- की नगदी भी छप्पर तोड़कर चोरी की गई। इस प्रकार अज्ञात आरोपी तीनों दुकानों से कुल 7,00,000/- नगदी रकम चोरी कर ले गया था।

आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की नगदी रकम 79,500/- रूपये तथा 01 नग मोबाईल फोन तथा घटना से संबंधित 01 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
देश के अलग-अलग राज्यों में की चोरी
लोकेश के चर्चित मामलों में आंध्र प्रदेश के विजयनगर स्थित ज्वेलरी की दुकान से छह किलो सोना चुराया। उड़ीसा में ज्वेलरी शॉप से 500 ग्राम सोने के जेवरात, राजनांदगांव के गंडई से सात लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवर, दुर्ग के पारख ज्वेलर्स से लगभग चार करोड रुपए के हीरे, सोने- चांदी के जेवर, दुर्ग स्थित बजाज शोरूम से नौ लाख की चोरी जैसे मामले शामिल रहा हैं।

Leave a Reply

Back to top button