छत्तीसगढ़

सुरक्षाबलों ने 2 नक्सलियों को किया ढेर, एक AK47 समेत गोला-बारूद बरामद..

बीजापुर। गुडराज गुडेम इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। मारे गए नक्सलियों के पास से एक AK47 और अन्य हथियार बरामद किया गया है। फ़िलहाल दोनों तरफ रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।

सुरक्षाबलों को गुडराज गुडेम इलाके में नक्सलियों के होने की खबर मिली। जिसके बाद डीआरजी की टीम सर्च अभियान पर निकली। इसी बीच नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवानो ने मोर्चा संभालते हुए दो नक्सलियों को मार गिराया। फ़िलहाल दोनों तरफ रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।

बीजापुर में 2 आईईडी डिफ्यूज

बीजापुर जिले के लंकापल्ली गांव में डीआरजी बीजापुर, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 9वीं वाहिनी और बीडीएस की संयुक्त टीम ने सड़क किनारे लगाए गए 2 शक्तिशाली आईईडी बरामद किए गए हैं। दोनों को जवानों ने डिफ्यूज कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, 29 जनवरी को संयुक्त सुरक्षा बल ईलमिड़ी-लंकापल्ली क्षेत्र में सर्चिंग अभियान पर निकले थे। इसी दौरान लंकापल्ली की कच्ची सड़क पर डिमाइनिंग के दौरान नक्सलियों के लगाए गए 20 से 30 किलोग्राम वजन के दो आईईडी का पता चला।

Leave a Reply

Back to top button