छत्तीसगढ़

PWD के डिप्टी इंजीनियर्स के लिए खुशखबरी: 13 उप अभियंताओं को सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नति..

रायपुर। सरकार ने PWD के 13 उप अभियंताओं को पदोन्नति देकर उन्हें सहायक अभियंता बनाया है। इसके लिए बाक़ायदा लोक निर्माण विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है। यह पदोन्नति उन्हें उनकी काम करने की क्षमता और कार्यकुशलता को देखते हुए दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार, तेनसिंह सूर्यवंशी, प्रमोद कुमार मेश्राम, जगदीश प्रसाद, कृष्ण कुमार रात्रे, तुलसी राम जोशी, नारद सिंह ध्रुव, रामभरोस भगत, राज्यशेखर मेश्राम, प्रदीप कुमार सिंह, टी.आर. साहू, रविंद्र कुमार नागरे, अरविंद कुमार गुप्ता और कमलेश शेण्डे के नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Back to top button