छत्तीसगढ़

नक्सली षड्यंत्र नाकाम, टिफिन में छुपा रखा था 10 किलो IED, सुरक्षा बलों ने किया नष्ट..

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। यहां भैरमगढ़ के चिहका-उसपरी मार्ग पर सुरक्षा बलों ने माओवादियों के बड़े मंसूबे को नाकाम कर दिया। स्टील टिफिन में छुपा लगभग 10 किलो IED बरामद कर जवानों ने मौके पर सुरक्षित रूप से नष्ट किया। भैरमगढ़ थाना और बीडीएस टीम सर्चिंग पर थी, तभी इलेक्ट्रिक तार दिखने पर यह सफलता मिली।

स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी जानकारी

इस घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मानवता का परिचय देते हुए घायल नक्सली को ग्रामीणों की मदद से उसका प्राथमिक उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बीजापुर पहुँचाया गया। जहां उसका उपचार जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Back to top button