छत्तीसगढ़

गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, UPI, क्रेडिट Card में आज से होने जा रहे ये बड़े बदलाव..

रायपुर। हर महीने की पहली तारीख से कई नियमों में बदलाव होता है।आज से 1 अगस्त 2025 शुरू हो रहा है। 1 अगस्त 2025 से कई अहम बदलाव लागू हुए हैं। ये बदलाव आपकी जेब और रोजमर्रा के जीवन पर अच्छा खासा असर डाल सकते हैं। जी हाँ 1 अगस्त यानी आज से क्रेडिट कार्ड के नियम, यूपीआई के नियम, रसोई गैस के दामों, बैंक छुट्टियाँ और CNG और PNG की कीमतों में बदलाव हो गया है।

आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 34.50 रूपए तक सस्ता हो गया है। रसोई गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कॉमर्शियल प्लेन में इस्तेमाल होने वाले एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमत 2677.88 रुपए तक बढ़ गई है। इससे हवाई यात्रा महंगी हो होगी। आज से यूपीआई के नियम में बदल गए हैं। NPCI ने पेमेंट को फास्ट करने के लिए कुछ नए नियम लागू किये हैं।

UPI के नियम में बदलाव

1 अगस्‍त से UPI के नियम में बदलाव हो रहे हैं। यूपीआई से पेमेंट करने वालों के लिए नए नियम लागू होंगे। अगर आप पेटीएम(Paytm), फोनपे(PhonePe) या गूगल पे(Google Pay) यूज करते है तो भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने कुछ सीमाएं लगा दी है। अब यूपीआई ऐप से सिर्फ 50 बार बैलेंस चेक कर पाएंगे। साथ ही मोबाइल नंबर से जुड़े बैंक एकाउंट्स को सिर्फ 25 बार ही देख सकेंगे। साथ ही फेल ट्रांजेक्शन का स्टेटस दिन में सिर्फ 3 बार देख पाएंगे। जिसके बीच 90 सेकंड का अंतर होगा। AutoPay ट्रांजेक्‍शन जैसे नेटफ्लिक्स या म्यूचुअल फंड की किस्त के लिए भी टाइम लिमिट तय की गयी है। सिर्फ 3 समय स्‍लॉट में प्रॉसेस होंगे। पहले सुबह 10 बजे, दूसरा दोपहर 1 से 5 बजे और तीसरा रात 9:30 बजे के बाद।

क्रेडिट कार्ड से जुड़े बदलाव

1 अगस्‍त से क्रेडिट कार्ड से जुड़े अहम बदलाव हो रहे है। इसका असर एसबीआई कार्ड होल्डर पड़ पड़ने वाला है। भारतीय स्टेट बैंक 11 अगस्‍त से को-ब्रांडेड कार्ड्स पर मिलने वाले मुफ्त एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस पॉलिसी को बंद करने जा रही है। SBI-UCO बैंक, सेंट्रल बैंक, पीएसबी, करूर वैश्य बैंक, अलाहाबाद बैंक के साथ मिलकर ELITE और PRIME कार्ड्स पर एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस देता था। इसके तहत इन कार्ड्स पर 50 लाख से 1 करोड़ रुपये तक का कवर मिलता था। जो अब हो जायगा। अगर आप भी एसबीआई कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आपको इससे झटका लग सकता है।

LPG के दाम हुए कम

हर माह की तरह इस माह यानी अगस्त में LPG के दाम में बदलाव हुआ है। आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती की गयी है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 34.50 तक सस्ता हो गया है। घरेलू सिलेंडर के दामों में बदलाव नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Back to top button