रायपुर। 110 IPS अफसर SP, SSP, DIG, IG, ADG और DGP के पोस्ट पर हैं। सभी अफसरों से केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रॉपर्टी की जानकारी मांगी थी। मंत्रालय को भेजे गए ब्यौरे के मुताबिक प्रदेश के 33 SP में सिर्फ 15 ने जानकारी दी है, जबकि 17 ने नहीं दी। रिकॉर्ड में निल लिखा है।
होम मिनिस्ट्री के मुताबिक 33 जिलों के SP में इस वक्त दुर्ग SSP जितेंद्र शुक्ला सबसे अमीर हैं, उनके पास करीब 2 करोड़ 10 लाख की संपत्ति है। वहीं सबसे कम की बात करें तो GPM एसपी भावना गुप्ता के पास सिर्फ 16 लाख की संपत्ति है।
रिकॉर्ड के मुताबिक धमतरी, बिलासपुर और दंतेवाड़ा के एसपी ने अपनी प्रॉपर्टी की जानकारी नहीं दी है, जबकि 5 जिलों के SP के पास कोई प्रॉपर्टी नहीं है। वहीं 10 SP के पास खुद का मकान नहीं है, लेकिन सभी लखपति हैं।



