छत्तीसगढ़

गैंगस्टर अमन का पुलिस ने किया एनकाउंटर.. पुलिस वेन पलटने के बाद भागने की कोशिश कर रहा था..

झारखंड।  गैंगस्टर अमन साव का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। रायपुर जेल में बंद अमन साव को झारखंड पुलिस रायपुर को लेकर रांची जा रही थी। इसी दौरान पलामू के पास पुलिस वेन पलट गयी। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अमन साव ने पुलिस जवानों से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। इसी दौरान जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मार गिराया।

गौरतलब है कि झारखंड से लेकर छत्तीसगढ़ के कारोबारियों से रंगदारी वसूली करने वाले कुख्यात गैंगस्टर अमन साव को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। झारखंड में काम कर रहे रायपुर के कारोबारी से रंगदारी के पैसों के लिए अमन साव गैंग के गुर्गो ने रायपुर में फायरिंग की थी। इस गैंग की इस नापाक हरकत के बाद आईजी अमरेश मिश्रा ने गैंग के लीडर कुख्यात गैंगस्टर अमन साव को ही पकड़ने की रणनीति बनायी थी।

जिसमें रायपुर पुलिस कामयाब हुई और अमन साव को गिरफ्तार कर रायपुर जेल में रखा गया था। बताया जा रहा है कि रांची के बरियातू थाना इलाके के गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल के पास 7 मार्च को कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा की कार पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। विपिन मिश्रा और उसके ड्राइवर को भी गोली लगी है। कोयला कारोबारी के बॉडीगार्ड ने भी जब जवाबी फायरिंग की तो हमलावर फरार हो गए। रांची में हुआ ये फायरिंग जेल में बंद अमन साव के निर्देश पर उसके गुर्गो ने किया था।

केस की पूछताछ के लिए झारखंड पुलिस गैंगस्टर अमन साव को लेने रायपुर पहुंची थी। रायपुर जेल से रांची ले जाने के दौरान पलामू के रामगढ़ क्षेत्र में पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान अमन साव ने एसटीएफ के जवानों से हथियार छीनकर भागने क कोशिश करने लगा। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने उस पर फायरिंग की और मार गिराया। पलामू एसपी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर एंबुलेंस भेजी गई। घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र में हुई है।

Leave a Reply

Back to top button