छत्तीसगढ़

CG- नापतौल विभाग में पदस्थ महिला इंस्पेक्टर को ACB की टीम ने घूस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार..

रायगढ़। एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। 8000 रुपये घूस लेते हुए एसीबी ने रायगढ़ में बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने रायगढ़  है। महिला अधिकारी का नाम ओलिभा किस्पोट्टा है। जानकारी के मुताबिक पेट्रोल पंप संचालक से घूस लेने के दौरान ACB की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पेट्रोल पंप में नापतौल के गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। इस मामले में नापतौल विभाग ने कार्रवाई की थी। जानकारी के मुताबिक पेट्रोल पंप संचालक से 18000 की की मांग की गयी थी। जिसमें महिला इंस्पेक्टर पहले ही 10000 रुपये ले चुकी थी। आज 8000 लेते हुए एसीबी ने महिला इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। एसीबी की टीम आगे की कार्रवाई कर रही है। पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Back to top button