राज्य

झारखण्ड-रांची में मां ने नवजात बच्ची को नदी में फेंका, महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच जारी

रांची.

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक महिला ने अपनी नवजात बालिका को एक नदी में कथित रूप से फेंक दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि जादूगोरा के डुरकु गांव में 30 वर्षीय यह महिला अपनी बेटी के साथ नहाने गई थी। वहीं उसने उसे नदी में फेंक दिया।

पुलिस उपाधीक्षक (मुसाबनी) संदीप भगत ने बताया कि बच्ची का शव सोमवार को मिला। भगत ने बताया कि महिला के पति ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी है लेकिन महिला की हरकत की सटीक वजह का तत्काल पता नहीं चल पाया है। महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Back to top button