मेष राशि- कार्यक्षेत्र में आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और सम्मान पाएंगे। कारोबार व्यापार में आज लाभ की स्थिति बनी रहेगी। किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। और आपके घर मित्र और मेहमान का आगमन हो सकता है। छात्रों का प्रदर्शन आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर होगा।
वृष राशि- किसी जरूरी काम से आपको आज यात्रा करनी पड़ सकती है। कला और साहित्य में आपकी आज रुचि रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों और सलाह को मान-सम्मान देंगे। कारोबार में किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से प्रगति होगी। आज आपको किसी शुभ कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा और आपके हाथों दान पुण्य का कार्य होगा। आज आप अपने बच्चे के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।
मिथुन राशि- आप बुद्धि और दक्षता से जिन क्षेत्रों में भी प्रयास करेंगे उसमें आपको आज निश्चित सफलता मिलेगी। आपको आज किसी सगे संबंधी से मिलने का भी मौका मिलेगा। बच्चों के साथ आपका तालमेल आज अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में आप जीवनसाथी के प्रति सहयोग की भावना रखेंगे जिससे आपका रिश्ता और गहरा होगा। आर्थिक मामलों में आज कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी में आप धन खर्च कर सकते हैं। सरकारी क्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी।
कर्क राशि- आज राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में प्रगति होगी। राशि स्वामी चंद्रमा शुक्र और बुध के साथ गोचर कर रहे है जिससे शौक श्रृंगार के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा जिससे आपके खर्चे बढेंगे। आपके लिए बेहतर होगा कि आज खुद को संयमित रखें और अपनी सफलता योजना के बारे में किसी को कुछ न कहें नहीं तो विरोधी आपसे जलेंगे और नुकसान पहुंचाएंगे।
सिंह राशि- आपके कार्यक्षेत्र में भी कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ भाई-बहनों से जुड़े मामलों को लेकर परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा कि आज आवेश में आकर कोई भी निर्णय नहीं लें, नुकसान हो सकता है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज दिन का दूसरा भाग अधिक लाभदायक रहेगा। जो लोग रेडीमेड वस्त्रों के कारोबार से जुड़े हुए हैं उनके कारोबार में आज तेजी रहेगी।
कन्या राशि- आज पारिवारिक जीवन में भी आपके किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। जोखिम वाले निवेश से आपको आज बचना चाहिए। बिजली के उपकरण का प्रयोग सावधानी से करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आज कन्या राशि के छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा नहीं तो आपके प्रतिद्वंद्वी आपको मात दे सकते है।
तुला राशि- आज आपके प्रभाव और पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आप आज सफलता के शिखर पर पहुंचेंगे और आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहेगा। रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े जातकों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। मार्केटिंग सेल्स से जुड़े लोगों को आज परिश्रम से बड़ी डील मिल जाएगी। यदि आप किसी नई योजना पर काम शुरू करना चाह रहे हैं तो इसके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आपको आज सगे संबंधियों से मिलने का मौका मिलेगा।
वृश्चिक राशि- आपको आज बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। जो लोग संतान की शिक्षा और करियर को लेकर चिंतित है उनकी चिंता आज दूर होगी। आज आपके प्रभाव और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। किसी पुरानी समस्या का आज समाधान हो सकता है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा। सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना होगा।
धनु राशि- आपको आज नौकरी और कार्यक्षेत्र में सतर्क होकर काम करना होगा क्योंकि विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने के लिए झूठे आरोप लगा सकते है। वैसे आपको अधिकारी वर्ग से सहयोग समर्थन प्राप्त होता रहेगा। कारोबारी जातकों को आज बिजनेस में लाभ मिलने वाला है। पारिवारिक जीवन में आपको आज संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए मानसिक उलझन वाला रहेगा। आपको आज अपने काम पर ध्यान देना होगा क्योंकि छोटी सी चूक से बनता काम आज खराब हो सकता है। वैसा आज का दिन मकर राशि के छात्रों के लिए अच्छा रहेगा, शिक्षा के क्षेत्र में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। राजनीति से जुड़े जातकों को जन सहयोग और जनसमर्थन मिलेगा।
कुंभ राशि- आज आर्थिक मामलों में समझदारी से चलना होगा। दूसरों की सलाह और बातों में आकर धन का निवेश करने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। वैसे आपके सितारे कहते हैं कि आज आपकी जान पहचान का दायरा बढेगा। आपको आज कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा जो आपके लिए लाभ का सृजन करेगे। नौकरी में आज आपको सहयोगियों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। किसी शुभ और मांगलिक कार्य में शामिल होने का मौका लगेगा।
मीन राशि- आज कामकाज और कारोबार में आपको विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। आपकी राशि में बैठा राशि आपको मानसिक उलझन भी आज देगा लेकिन मन आपका धर्म अध्यात्म की ओर आज जाएगा जो आपके लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। दूर रह रहे भाई-बहनों से आज आपका संपर्क हो सकता है। आपको आज भाई बहनों की ओर से कोई उपहार भी मिल सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह सहयोग से आपको आज फायदा होगा।



