ज्ञानज्योतिष

5 अगस्त सोमवार आज का राशिफल..वृष राशि- मन प्रसन्न रहेगा, जानें राशिफल..

मेष राशि- नौकरी करने वालों को ऑफिस में संभलकर काम करना होगा, अन्यथा शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापार करने वाले आज किसी परिचित के माध्यम से लाभ की स्थिति में नजर आ रहे हैं। भाई के स्वास्थ्य की चिंता आज आपको कुछ परेशान कर सकती है।

वृष राशि- संतान की उन्नति देखकर मन प्रसन्न रहेगा और परिवार का वातावरण भी शांत रहेगा। व्यापारियों को आज अच्छा मुनाफा होगा और नया बिजनस शुरू करने की योजना बनाएंगे। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना रहे हैं तो उसके कागजी दस्तावेज ध्यान से पढ़ लें, उसके बाद ही आगे बढ़ें। नौकरी पेशा जातकों को नए सहयोगी मिलेंगे, जिनके साथ मिलकर आप भविष्य को मजबूत करने का काम भी करेंगे।

मिथुन राशि- आज व्यापार में नई टेक्नोलॉजी अपनाकर बिजनस को शिखर पर ले जाएंगे। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन दिन भर छोटे-मोटे लाभ के योग बनते रहेंगे। आज आप किसी की मदद लेना पसंद नहीं करेंगे लेकिन फिर भी किसी को पैसा देने से जुड़े फैसले बदल सकते हैं। सावन सोमवार की वजह से धर्म कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

कर्क राशि- कानूनी मामलों में सफलता के लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है। आज स्वजनों के सहयोग से लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। संतान की उन्नति से आपको अच्छा धन लाभ हो सकता है और आप उसमें सहयोग भी करेंगे। रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ धन खर्च कर सकते हैं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं,

सिंह राशि- विद्यार्थियों की व्यावहारिक सोच में सुधार होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे। आपकी प्रतिष्ठा और बैंक बैलेंस में अच्छी बढ़ोतरी होगी और आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव भी आएगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। शाम का समय घर के छोटे बच्चों के साथ व्यतीत करना पसंद करेंगे।

कन्या राशि- नौकरी पेशा जातकों को आज किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है, जिससे करियर में अच्छी उन्नति होगी। अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ है तो आज वापस आने की संभावना बन रही है। माता पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और सेहत भी एकदम अच्छी बनी रहेगी। संतान के भविष्य के लिए निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा। शाम का समय परिजनों के साथ व्यतीत करेंगे।

तुला राशि- राजनीति से जुड़े जातकों का प्रभाव क्षेत्र विकसित होगा और एक नया ढांचा बनेगा। किसी करीबी दोस्त की मदद से आप अपना बिगड़ा हुआ काम ठीक कर सकते हैं। विद्यार्थियों को मेहनत के सुखद परिणाम मिलेंगे। परिवार में चल रही परेशानियों का आज अंत होगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपके अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी और समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि- पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति आर्थिक कारणों से आज अधूरी रहेगी। विदेश में रह रहे रिश्तेदारों से शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम से सभी प्रभावित होंगे और यश में भी वृद्धि होगी, जिससे आपके शत्रुओं का भी नाश होगा। शाम को परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि- अनैतिक कार्यों से दूर रहें अन्यथा सम्मान की हानि उठानी पड़ सकती है। लव लाइफ के लिए नए संबंध स्थापित होंगे। आप पारिवारिक समस्याओं को अपने दम पर खत्म करने का प्रयास करेंगे, इसमें आपको स्थायी सफलता मिल सकती है। शाम के समय घर के बच्चों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।

मकर राशि- व्यापार में आज तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे और नए बिजनस में निवेश भी कर सकते हैं। परिवार के छोटे सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा और मानसिक शांति मिलेगी। सामाजिक कार्यों में योगदान कम से कम होगा लेकिन फिर भी सम्मान मिलेगा। अगर काफी समय से आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो आज वह मिल सकता है, लेकिन आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। लव लाइफ वाले क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा रिश्तों में खटास आ सकती है। शाम के समय घरवालों के साथ जरूरी चर्चा करेंगे।

कुंभ राशि- विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा से जुड़ी आर्थिक समस्या आज समाप्त होगी। योग्य लोगों से विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे, जिससे सभी घरवाले काफी प्रसन्न नजर आएंगे। व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति सामान्य बनी हुई है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा और उनके सहयोग से बिजनस में आ रही समस्याओं का समाधान होगा।

मीन राशि- सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और आपकी कीर्ति चारों ओर फैलेगी। घरेलू स्तर पर आज सावन सोमवार की वजह से कुछ धार्मिक कार्यक्रम हो सकते हैं। मनोरंजन के प्रति अत्यधिक ध्यान देने से महत्वपूर्ण कार्य बिगड़ सकते हैं, इसलिए संतुलन बनाकर चलना लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज जोश के साथ कोई फैसला ना लें, अन्यथा भविष्य में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Back to top button