दुर्ग। भिलाई में रिल्स बनाने की चाहत ने युवक की जान ले ली। बताया जा रहा है कि यहां एक युवक फैक्टरी के छत में ऊपर मोबाइल से रील बना रहा था। उसी दौरान वह ऊपर छत से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। पूरा मामला जामुल थाना इलाके की है।
जानकारी के अनुसार, कोहका आर्य नगर निवासी भिलाई के अजीत मेटालिक्स में फैक्ट्री के ऊपर रील बनाने चढ़ा था, तभी मोबाइल पर वीडियो रील बनाने के दौरान युवक नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। मृतक युवक का नाम बबलू प्रसाद है, जो कम्पनी में हेल्फर का काम करता था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।



