मेष राशि- आज आपका दिन लाभकारी रहेगा। अगर आप करियर को लेकर चिंतित थे तो आज इस संदर्भ में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करते हैं तो जरूरी दस्तावेजों पर बहुत सोच-समझकर हस्ताक्षर करें और सभी पहलुओं की जांच जरूर कर लें। आज सुख साधनों की प्राप्ति होगी और सुख के साधन पर आप धन भी खर्च करेंगे। आज आप बिजनेस में थोड़ी समझदारी दिखाएंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है और संपर्क क्षेत्र का आज विस्तार होगा।
वृष राशि- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा और आपको इसके लिए प्रोत्साहन भी प्राप्त होगा। आज आपकी अपने परिवार के किसी सदस्य से मुलाकात हो सकती है। किसी बड़े लक्ष्य को पूरा करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे और भाग्य इसमें आपको सफल बनाएगा। अगर कोई आपको सलाह देता है तो आपको उस पर अच्छे से विचार करना होगा, नहीं तो वह गलत हो सकता है। अगर आप नौकरी में बदलाव चाहते हैं तो आपको आज प्रयास तेज कर देना चाहिए, आपको सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि- आज का दिन आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आया है। आपको एक ओर अपने पूर्व में किए काम को लेकर तारीफ मिल सकती है तो दूसरी ओर कुछ नई जिम्मेदारी भी मिलेगी। लंबे समय बाद किसी मित्र से मुलाकात होगी, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। अगर आपको किसी काम में दिक्कत आ रही है तो आप अपने से अनुभवी और वरिष्ठजनों से बात करें इससे आपको सही रास्ता मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा। आपके मन में आज प्रॉपर्टी में निवेश के लेकर भी विचार आ सकता है। पूर्व में किए निवेश का भी आज आपको फायदा मिलेगा।
कर्क राशि- आपको आज किसी कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आप धार्मिक और सामाजिक आयोजन में आज भाग ले सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आज छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में आप सभी के साथ मेलजोल बनाए रखेंगे। कर्क राशि के में आज राशि स्वामी चंद्रमा का आगमन भी हो रहा है जिससे आप थोड़ा भावुक भी अधिक रहेंगे जिस पर आपको कंट्रोल करने की जरूरत है। आपको आज कोई ऐसी खबर मिल सकती है जिससे मन आनंद विभोर हो जाएगा। शाम का समय आपका शॉपिंग और परिवार की खुशियों में बीतेगा।
सिंह राशि- आज आपकी राशि से बारहवें भाव में चंद्रमा का गोचर हो रहा है जबकि राशि स्वामी सूर्य पर राहु का साया है इसलिए आपको हर कदम सोच विचार कर उठाना चाहिए। आपके लिए बेहतर होगा कि किसी भी जोखिम भरे काम में हाथ आजमाने से बचें। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है आपको आज कुछ तकनीकी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में आज का दिन सामान्य बीतेगा लेकिन अधिकारी वर्ग से आपको कुछ नया टारगेट मिलने से मन परेशान होगा।
कन्या राशि- आज का दिन लाभकारी रहेगा। आपको आज बुद्धि कौशल का लाभ प्राप्त होगा। छात्र आज अपनी शिक्षा और करियर को लेकर अधिक सजग रहेंगे। किसी जरूरी काम से आपको अचानक यात्रा पर जाना भी पड़ सकता है। कोई नई संपत्ति खरीदने के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। साझेदारी में कोई काम करके आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। किसी नई उपलब्धि से आज आप प्रसन्न रहेंगे। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि के कारण आपका धन खर्च भी बढ़ सकता है, लेकिन आप परिवार के सदस्यों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे और इससे आपका पारिवारिक जीवन आज आनंदमय बना रहेगा।
तुला राशि- आपको आज सफलता पाने लिए काफी परिश्रम करना होगा। सरकारी क्षेत्र से संबंधित किसी काम में आपको सफलता मिलेगी। लेकिन कारोबार में आज आपको सोच समझकर फैसला लेना चाहिए। विरोधी आज आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक जीवन में आप अपनी जिम्मेदारियां निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी आपकी प्रशंसा करेंगे। पार्टनरशिप में काम करने से आपको खुशी महसूस होगी, लेकिन किसी से बात करते समय अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। लव लाइफ में आज का दिन सुखद बीतेगा।
वृश्चिक राशि- आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आपको अपने करियर को लेकर कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आप सभी को साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। मित्रों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। आपका अपने जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है, जिसके कारण वह आपसे नाराज होंगे, आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। अगर आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे तो आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आप आज निवेश के द्वारा भी धन कमाने की योजना बना सकते हैं।
धनु राशि- कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने अनुभव और योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको विचारों और सुझावों को भी माना जाएगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके लिए सलाह है कि काम के प्रति जिम्मेदारियों को समझें, काम को टालना या नजरअंदाज करना नुकसानदायक होगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। जो लोग विदेश से व्यापार करते हैं उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है और आपकी छवि भी बेहतर होगी।
मकर राशि- सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों का आज समाज में प्रभाव और महत्व बढेगा। आप सभी को साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे और परिवार के किसी सदस्य से किया हुआ वादा भी इसलिए पूरा करके दिखाएंगे। भाइयों के साथ आपके रिश्तों में अनबन है तो आपके संबंध बेहतर होंगे। दोस्तों से भी आज आपको सहयोग और लाभ मिलेगा। आप जनहित के कार्यों में भी पूरी रुचि दिखाएंगे। जीवनसाथी से कोई उपहार मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन में आज का दिन सुख और प्रेम से भरपूर रहेगा।
कुंभ राशि- आज का दिन रुपये पैसों के मामले में अच्छा रहने वाला है। किसी पुराने निवेश से आज आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को बहुत सावधानी से काम करना होगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नया टारगेट मिल सकता है। आज आपके परिवार में किसी सदस्य की सफलता से घर में माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आप सुख साधनों पर धन खर्च करेंगे। किसी की मदद के लिए भी आज आप आगे आएंगे।
मीन राशि- आज आप आत्मविश्वास से भी भरपूर रहेंगे। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेंगे और हर काम को पूरा करने के लिए तैयार रहेंगे। आप अपनी वाणी और व्यवहार से आज कारोबार ही नहीं परिवार में भी सभी का मन जीत सकते हैं। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी आज रुचि बढेगी। माता पिता से आपको लाभ और सहयोग मिलेगा। आपकी कुछ दीर्घकालिक योजनाएं गति पकड़ सकती हैं। आपको अपने कार्यस्थल पर कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। जो छात्र विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है और उन्हें कुछ प्रभावशाली लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।



