छत्तीसगढ़

CG Assembly Budget Session: विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू..9 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे बजट..

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज (5 फरवरी ) से शुरू हो रहा है। आज राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र की शुरूआत होगी। मंत्री ओपी चैधरी 12ः30 बजे बजट पेश करेंगे। आज वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे। इससे पहले रविवार को बीजेपी का बैठक हुई है। जिसमें सत्र को लेकर रणनीति बनी। सत्र का समापन 1 मार्च को होगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने रायपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी।

विधानसभा अध्यक्ष सिंह ने रायपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि सत्र की शुरुआत राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन के अभिभाषण से होगी। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा सात और आठ फरवरी को प्रस्तावित है। सत्र के दौरान राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी नौ फरवरी को वित्त वर्ष 2024.25 का बजट पेश करेंगे।

Leave a Reply

Back to top button