रायपुर: रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे पीएम मोदी का स्वागत सीएम भूपेश बघेल ने किया।
साथ ही फोटो शेयर करते सीएम बघेल ने कहा कि माता कौशल्या की धरती, प्रभु राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर माननीय@PMOIndiaश्री नरेंद्र मोदी जी का स्वागत करता हूँ। || जय सिया राम ||
बता दें कि नरेंद्र मोदी करीब 2 घंटे रायपुर में रहेंगे। 12:40 के आसपास रायपुर से यूपी के गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
राजधानी में हाईवे, रेलवे और स्वास्थ्य से जुड़े प्रोजेक्ट लॉन्च करेंगे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की जनता से संवाद करेंगे।




