रायपुर: राजधानी के रिम्स अस्पताल में भीषण आग लग गई. इससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आगजनी की सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. यह मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, नवा रायपुर स्थित रिम्स अस्पताल के चौथे फ्लोर में आग लगी। घटना की सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची. दमकलकर्मियों की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। अस्पताल के जिस कमरे में आगजनी की घटना हुई वो रिकार्ड रूम था। आग से रिकार्ड रूम में रखे दस्तावेज जलकर खाक और कई सामान भी जल गए। आग लगने का कारण अज्ञात है. पुलिस मामले की जांच कर रही है।



