छत्तीसगढ़

वन विभाग की टीम पर हमला.. अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, ग्रामीणों ने लाठी-डंडे और पत्थरों से किया हमला..कई सुरक्षाकर्मी घायल..

गरियाबंद:  अवैध कब्जा हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया। कई सुरक्षाकर्मियों को चोट भी आई है। घटना गरियाबंद के इचरादी की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, वन विभाग को इस बात की सूचना मिली थी कि इचरादी में बड़े पैमाने पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है।इचरादी में 65 परिवार मौजूद है। अतिक्रमण की सूचना के बाद वन विभाग की टीम को अवैध कब्जा हटाने के लिए मौके पर रवाना किया गया था।

वन विभाग की टीम ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया, ग्रामीणों ने वनकर्मियों पर हमला कर दिया। इस हमले में वन कर्मी चोटिल हुए हैं। एक सुरक्षा गार्ड का सर फटा है, जबकि दूसरे के पैर में चोट आई है। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई है। वही वन कर्मियों पर हमला करने वाले ग्रामीणों को हिरासत में लिया गया है।

Back to top button