छत्तीसगढ़

CG NEWS: 5 हजार के लिए युवक की हत्या.. बार-बार मांगने पर पैसा नहीं लौटाया..लकड़ी और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार, आरोपी गिरफ्तार..

कांकेर: कांकेर जिला के बोदेली गांव में 5 हजार रुपए के लिए ग्रामीण की लकड़ी और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, बोदेली गांव का रहने वाला ग्रामीण कन्हैया लाल महावीर (45 वर्ष) ने अनिल साहू से नवंबर 2022 में 5 हजार रुपए उधार लिए थे, जिसे वह वापस नहीं कर रहा था और फिर से 2 हजार रुपए उधार मांग रहा था। आरोपी अनिल ने कई बार अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन कन्हैया ने उसके पैसे वापस नहीं किए। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाह होता रहता था। 12 मई की रात भी कन्हैया अपने खेत की लाड़ी में अकेला था। उसी दौरान नशे में धुत अनिल साहू वहां आया और अपने पैसे मांगने लगा। इसी बात को लेकर एक बार फिर दोनों के बीच विवाद हो गया। बार-बार पैसे मांगने की बात से नाराज होकर पहले कन्हैया ने आरोपी पर पत्थर फेंक कर वार किया, लेकिन अनिल उससे बच गया।

पैसे वापस नहीं मिलने से आक्रोशित अनिल ने कन्हैया पर लकड़ी से वार कर दिया। इससे वह जमीन पर गिर पड़ा। कन्हैया को चीख सुनकर अनिल डर गया और पकड़े जाने के डर से उसने लकड़ी और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने खून से सने अपने कपड़े और लोहे की रॉड को अपने घर में ही छिपा लिया।

मृतक कन्हैया के फोन रिकॉर्ड में अनिल साहू से कई बार बातचीत होने के सबूत मिले थे, जिसके आधार पर उससे पूछताछ की गई, तो आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकर कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड और खून से सने कपड़ों को बरामद कर लिया है।

Back to top button