भिलाई: भिलाई में 2 अस्पताल को कलेक्टर ने सील कर दिया है। बता दे कि नंदिनी रोड का एसएस और पॉवर हाउस का अंबे अस्पताल मंगलवार से 30 दिन के लिए सील होगा। कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने सोमवार को दोनों निजी अस्पताल को 14 जून तक बंद करने आदेश जारी कर दिया।
OPD और IPD बंद कर दी गई है। अब यहां भर्ती मरीज शिफ्ट होंगे। इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने यह भी कहा है कि आदेश का पालन नहीं होने की स्थिति में आगामी दिनों में और भी कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। स्वास्थ्य के मामलों को स्वास्थ्य सेवाएं दे रही संस्थाएं गंभीरता से लें। नहीं तो कार्रवाई होगी।
बताया जा रहा कि एलोपैथी पद्धति से लाइसेंस प्राप्त इन दोनों अस्पतालों में आयुर्वेदिक डॉक्टर इलाज कर रहे थे। जिसकी सूचना मिलने पर नर्सिंग होम एक्ट के तहत कलेक्टर द्वारा कार्रवाई की गई है।एलोपैथी से इलाज का लाइसेंस, आयुर्वेदिक पद्धति से कर रहे:


