छत्तीसगढ़

कैबिनेट मंत्री की तबीयत बिगड़ी.. इलाज के लिए हैदराबाद के AIG अस्पताल किया गया रेफर.. CM भूपेश बघेल ने ली स्वास्थ्य की जानकारी..

रायपुर

छत्तीसगढ़ के PHE मंत्री रूद्र कुमार गुरूप की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए हैदराबाद के एआईजी अस्पताल रेफर किया किया गया है। इससे पहले उनका इलाज रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में चल रहा था। मंत्री गुरु रूद्र 6 दिन से अस्पताल में भर्ती थे। मंत्री की तबीयत के मद्देनजर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। वहीं विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत भी अस्पताल पहुंचे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, मंत्री रूद्र कुमार गुरु का इलाज सप्ताहभर से रायपुर में ही चल रहा था। खून में इंफेक्शन की शिकायत को लेकर उन्हें रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आगे बेहतर इलाज के लिए मंत्री दोपहर 12 बजे हैदराबाद के लिए रवाना हुए हैं।

मंत्री रुद्र कुमार से मिलने विधानसभा अध्यक्ष अस्पताल पहुंचे थे। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं खादी ग्राम उद्योग मंत्री गुरु रुद्र कुमार का कुशलक्षेम जानने रामकृष्ण अस्पताल पहुँचे। डॉ महंत ने इलाज कर रहे डॉ से चर्चा कर मंत्री रुद्र गुरु के शारीरिक परीक्षण की जानकारी ली।

Back to top button