छत्तीसगढ़

कलेक्टर एलेक्स पॉल का नक्सली ने किया था अपहरण.., नक्सली को दंतेवाड़ा की NIA की विशेष अदालत ने किया दोषमुक्त ..

रायपुर

छ्त्तीसगढ़ के सुकमा जिले के तत्कालीन कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन का अपहरण करने वाले नक्सली को कोई गवाह नहीं मिल पाया इसलिए कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया है। अपहरण के मामले में आकाश उर्फ भीमा पिछले 6 साल 7 महीने और 16 दिन से जेल में बंद था। कोई गवाह नहीं मिल पाया इसलिए मंगलवार को दंतेवाड़ा की NIA की विशेष अदालत ने उसे दोषमुक्त कर दिया है।

साल 2016 में आकाश उर्फ भीमा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में डाला था। साथ ही इससे पूर्व में कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन ने भी कोर्ट में गवाही दी थी कि घटना काफी पुरानी है। अब इसलिए नक्सलियों की पहचान कर पाना संभव नहीं है। वे भविष्य में भी अपहरण से संबंधित किसी नक्सली की पहचान नहीं कर पाएंगे। उनके बयान के बाद विशेष न्यायाधीश दीपक कुमार देशलहरे की कोर्ट ने दोषमुक्त का फैसला सुनाया है।

Back to top button