छत्तीसगढ़

CG- इंजीनियरिंग के छात्र ने की खुदकुशी.. सुसाइड नोट में लिखा- I’m so sorry, ये मेरी डेस्टिनी थी, आज नहीं तो कल मेरे साथ होना था..

दुर्ग

इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज दुर्ग में पढ़ रहे बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्र का नाम रोहित देवांगन (21 साल) है। नारायणपुर जिले का रहने वाला था और दुर्ग में किराए से रहकर बीटेक चौथे सेमेस्टर की तैयारी कर रहा था। घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, रोहित देवांगन 21 वर्ष दुर्ग के एक काॅलेज में बीटेक चौथे सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहा था। मोहन नगर थाना क्षेत्र के सिंधिया नगर सड़क नंबर 3 में किराए के मकान में रहता था। आज सुबह उसके कमरे में उसका शव लटकते हुये दोस्त ने देखा और इसकी जानकारी मकान मालिक को दी। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी।

पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। नोट मेें लिखा है कि मैं जो भी किया हूं अपनी मर्जी से किया हूं। इसके लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाए। ये मेरी डेस्टिनी थी। ये आज नहीं तो कल मेरे साथ होना था। मैं इसके लिए साॅरी बोलता हूं। I’m so sorry। मैं आत्महत्या पढ़ाई या किसी अन्य कारण से नहीं कर रहा हूं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Back to top button